रंगोली कंपीटीशन में दीक्षा फर्स्ट

हिमोत्कर्ष संयुक्ता चौधरी आईटीआई में तीज की धूम, छात्राआंे ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

ऊना –हिमोत्कर्ष संयुक्ता चौधरी बहुतकनीकी संस्थान (आईटीआई)ऊना मंे तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रंगोली, मेहंदी तथा पकवान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने सभी छात्राओं को हरियाली तीज पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीज पर्व का महिलाओं के लिए विशेष महत्त्व है। आईटीआई प्राचार्य व हिमोत्कर्ष के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह ने भी छात्राओं को संबोंधित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सुनैना ने प्रथम व लीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सुनैना ने प्रथम व दीक्षा रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मालपुडे़ प्रतियोगिता में संजना सैणी ने प्रथम, नेहा सैणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दही-भल्ला प्रतियोगिता में नेहा देवी ने प्रथम व किरण द्वितीय स्थान पर रही। पतेहड़ प्रतियोगिता में शारदा ने प्रथम, मेघा ने दूसरा स्थान हासिल किया। हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने विजेता व उपविजेता छात्राओं को पुरस्कर प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल, सचिव पूजा कपिला व प्रेस सचिव रमा कंवर ने अदा की। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह, महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, अध्यापिका रंजु वाला, मीना ठाकुर, निशा चौधरी, कार्यालय लिपिक ज्योति किरण, रीटा कुमारी, ओमप्रकाश सहित भारी संख्या में संस्थान की छात्राएं उपस्थित थी।