राजीव गांधी के जन्मदिवस पर लगेंगे रक्तदान शिविर

By: Aug 13th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सभी जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि शिमला जिला में स्वयं प्रदेशाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। वहीं सोलन में विकास काल्टा, सुशील चौधरी, प्रदीप धीमान, निशांत माकोल, राजेंद्र ठाकुर व अमित ठाकुर, सिरमौर में ओपी ठाकुर, अतर कपूर, इन्जार अली, सुभाष, यशवंत, विक्रम, विनोद कंठ व प्रदीप सूर्य, बिलासपुर में आशीष, रवि ठाकुर, सुधीर सुमन, पवन व गौरव, हमीरपुर में सुक्रांत भाटिया, चंदन राणा, विशाल शर्मा व मनिंद्र चंद, ऊना में अंकुश कालिया, रोहन, अखिल, सुमित शर्मा, राघव ठाकुर व ईशान, कांगड़ा में अमित, नरेश, विजय, सौरव, निखिल, शैषभ गौतम, चंबा में सुरेश ठाकुर, विवेक, विनय जरियाल व कपिल भूषण, मंड़ी में अजय, योगेश, राकेश , रिंपल चौधरी, अनिल शर्मा व रविंद्र कुमार शिल्ली, कुल्लू में गोविंद शर्मा, विजेंद्र पंडित, रोहित महाजन, प्रवीण ठाकुर, हीरालाल विभू व भोपाल ठाकुर, किन्नौर में प्रताप नेगी और लाहुल स्पीति जिला के लिए दोरजे लारजे को जिम्मेदारी दी गई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App