रात को चलेंगे सेब के बड़े वाहन

By: Aug 12th, 2019 12:16 am

शिमला –ठियोग से सेब के बडे़ वाहनों की शिमला होते आवाजाही रात को होगी। शहर से दिन के समय इन वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने बडे वाहनों की आवाजाही के लिए रात 9ः30 बजे के बाद का समय निधार्रित किया हैै। जिला उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि ठियोग से केवल 16 व 18 टायर वाले ट्राले और इससे अधिक टायर वाली गाडियां रात को 9ः30 बजे के बाद शिमला के लिए निकल सकेंगी। उन्होंने कहा कि दिन में 11 व 12 ट्रालों की आवाजाही हो रही है, जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्हांेने कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि सेब सीजन के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा सेब के ट्रकों के समुचित आवागमन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हंै ताकि जाम की समस्या से निपटा जा सके। बताते चलें कि बीते दिनों के दौरान सेब के वाहनों के कारण जाम की समस्या विकराल हो गई थी। ठियोग से लेकर ढली तक ट्रैफिक जाम लग रहा था। जाम मेंे सेब से लदे वाहनों के साथ बसें भी जाम में फंस रही थीं। एक घंटेे के सफर में चार से पांच घंटों का समय लग रहा था, मगर जिला प्रशासन द्वारा नए प्लान किए जाने के बाद जनता ने जाम की समस्या से काफी हद तक की राहत ली है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App