रिकार्ड स्तर से फिसला सोना

By: Aug 20th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर 38570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शनिवार को यह 38670 रुपए के अब तक के रिकार्ड स्तर पर रहा था। चांदी भी 650 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 45000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। लंदन तथा न्यूयार्क से जानकारी के अनुसार दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डालर में रही मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव पड़ा है। सोना हाजिर 12.12 डालर लुढ़ककर 1500.95 डालर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 12 डालर की गिरावट में 1511.60 डालर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की छह अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डालर का सूचकांक दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे डालर के अलावा अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो गया। इस कारण मांग में गिरावट आने से इसकी कीमतों में नरमी देखी गई। शेयर बाजारों में लौटी तेजी से भी पीली धातु पर दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.15 डालर की गिरावट में 16.92 डालर प्रति औंस पर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App