रिहायशी मकान के साथ टायलट ध्वस्त

By: Aug 18th, 2019 12:19 am

भोरंज –उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धमरोल के गांव याणवी में भारी बारिश के चलते एक रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि मकान के इस हिस्से में कोई भी नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। मकान गिरने से अन्य परिवार का शौचालय भी इसकी चपेट में आकर ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हेमराज पुत्र बड राम का दो मंजिला मकान शनिवार सुबह भारी बारिश के चलते गिर गया। इससे परिवार का लगभग दो लाख का नुकसान हो गया है। मकान गिरने से उसके साथ लगता चुनी लाल पुत्र जींदू राम का शौचालय भी ढह गया है। चुनी लाल उस समय शौचालय के अंदर था, उसने भागकर अपनी जान बचाई। उसका भी शौचालय गिरने से लगभग 50 हजार का नुकसान हो गया। उपप्रधान विपिन कुमारी चौधरी ने बताया कि यह घटना सुबह की है। मकान गिरने से परिवार का लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। पटवारी को इस की सूचना दे दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App