रेट काटने पर भुंतर के किसान लाल

By: Aug 17th, 2019 12:15 am

व्यापारियों की धोखाधड़ी और अन्य समस्याओं के निपटने को बनाया किसान-बागबान संगठन, यशपाल को सौंपी कमान

भुंतर –जिला कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी में ओपन बोली को ताक पर रख चोर दरबाजे से रेट काटने वाले व्यापारियों के खिलाफ  किसान-बागबान लाल हो गए हैं। किसानों-बागबानों ने इसके खिलाफ  एकजुट होकर जंग का ऐलान किया कर दिया है। किसानों ने उनके खिलाफ  हो रही मनमानी के लिए किसान बागबान संगठन तैयार किया है। किसानों ने दावा किया है कि यह संगठन प्रदेश की किसी सब्जी मंडी के किसानों द्वारा बनाया गया पहला संगठन है। शुक्रवार को संगठन की पहली बैठक का आयोजन भुंतर में किया गया। इस बैठक में घाटी के करीब 70 से अधिक किसानों ने भाग लिया। बैठक में कार्यकारिणी का गठन करने के साथ विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। यशपाल डडवाल को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि मोहन लाल को उपाध्यक्ष, दलीप सिंह को महासचिव, राजकुमार को कोषाध्यक्ष और अनिल कुमार को सलाहकार चुना गया है। इसके अलावा करीब 30 सदस्यों को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है। चेतना समिति कुल्लू के प्रधान बेली राम नेगी ने बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। बैठक में भुंतर सब्जी मंडी में दामों को काटने के साथ यातायात व जाम की दिक्कतों सहित अन्य समस्यों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त प्रधान यशपाल डडवाल बता दें कि भुंतर सब्जी मंडी प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में से एक हैं जिसके साथ कुल्लू व मंडी जिला के करीब दस हजार से अधिक किसान-बागबान जुड़े हैं। बहरहाल, भुंतर के किसान-बागबान गलत तरीके से उनके रेट कटने पर व्यापारियों के खिलाफ  लामबंद हो गए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App