रोहड़ू, लाहुल-स्पीति बने सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र

By: Aug 12th, 2019 12:01 am

नौणी – रोहड़ू स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार जीता, जबकि ताबो में स्थित केवीके लाहुल और स्पीति-दो ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार अपने नाम किया। डा. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के अंतर्गत आने वाले इन दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में कृषि विज्ञान केंद्रों (जोन-1) की वार्षिक जोनल कार्यशाला में पुरस्कार जीता। इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान लुधियाना द्वारा वर्ष 2017-18 और 2018-19 के दौरान की गई प्रगति की समीक्षा करने और 2019-20 के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए किया गया था।  विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व संयुक्त निदेशक डा. राजकुमार ठाकुर ने किया। डा. एनएस कैथ, प्रभारी केवीके शिमला और डा. सुधीर वर्मा, प्रभारी केवीके ताबो ने अपने-अपने केवीके की रिपोर्ट प्रस्तुत की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App