रोहडू फल मंडी में 500 रुपए का उछाल

By: Aug 21st, 2019 12:12 am

तीन दिन बाद भी सड़कों के अवरूद्व होने से कम सेब पहुंच रहा फल मंडी

रोहडू –रोहडू फल मंडी में सेब के भाव में उछाल आना शुरू हो गया है। मंगलवार को फल मंडी रोहडू में सेब का भाव 1800 रुपए रहा जबिक पिछले सप्ताह यह सेब 1300 से 1400 रुपए चल रहा था। बीते एक सप्ताह से ही सेब के भाव 50 से 100 रुपए का उछाल आना शुरू हो गया है। बीते सप्ताह की तुलना में सेब के भाव 500 रुपए से अधिक का उछाल आया है। सेब आढ़ती रमेश गंगाण ने बताया कि सेब के भाव 400 से 500 रूपए का उछाल पिछले सप्ताह की तुलना में आया है। मंगलवार को सेब की आवक अदिक प्रभावित नहीं हुई है। रोहडू में मंडलगढ़, स्पैल, मसली और जुब्बल के क्षेत्रों से सेब पहुंचता रहा है। चिड़गांव के तहत आने वाला सेब बाहुल क्षेत्र छौहारा के लगते अधिकतर क्षेत्रों से अभी भी सेब फल मंडी नहीं पहुंच रहा है। खशाधार की तेलगा बैल्ट जहां पर पांच लाख के करीब सेब पेटियां होती है। इस क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सड़कों का काफी नुकसान हुआ है जिससे यहां से अभी सेब फल मंडी नहीं पहुंच रहा है। रणसाल वैली के दर्जनों गांव अभी सड़कों के जगह टूटने के कारण अफना सेब मंडी नहीं पहुचा रहे है। टिक्कराल वैली में जिबाशल खड्ड में बाड़ आने से समूचा ढाक गांव ग्राम पंचायत के कई गांव से भी सेब नहीं आ रहा है। यहां पर जिताटा तक सड़क जगह-जगह टूटी हुई है। इस क्षेत्र में लाखों सेब की पेटियां होती हैं। समय पर सड़क मुरम्मत नहीं हुई तो करोड़ों का सेब बगीचों में सड़ जाएगा। यह भय लोगों को अब सताने लगा है। जिगाह वैली में दर्जनों गांव आते है जो बूरी तरह से प्रभावित हुए है। इस क्षेत्र की कई संपर्क सड़के भी जगह जगह टूटी हुई है। जिगाह वैली में लाखों सेब पेटियां होती है। पिछले तीन दिन से इस क्षेत्र से भी फल मंडी कोई सेब की पेटी नहीं पहुंच रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App