रोहडू में दम दिखाने उतरे 21 राज्यों के 800 खिलाड़ी

By: Aug 22nd, 2019 12:05 am

रोहडू – रोहडू के इंडोर स्टेडियम में नेशनल स्क्वाय मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप की बुधवार को शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों से 800 खिलाड़ी दमखम दिखाने उतरे। इस दौरान अंडर-11, 14 और वरिष्ठ वर्ग में होनहार जौहर दिखाएंगे। वहीं, इंडोर स्टेडियम में मार्शल आर्ट्स स्क्वा फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ग्रैंड मास्टर मीर नाजिर ने टूर्नामंट का शुभारंभ किया। पहले दिन मार्च पास्ट के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष कासी नाथ नायक, सहायक सचिव नाजर खान व राष्ट्रीय अवार्डी बाल पुरस्कार एंजल देवकुले विशेष रूप से उपिस्थत रहे। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल रोहडू अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला बतौर मुख्य तिथि उपस्थित रहे। शुभारंभ के अवसर पर सुनील शर्मा और सोनिया सिंगटा ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App