लड़का एकदम परफेक्ट होना चाहिए

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शादी, लव मैरीज, रिलेशनशिप और पति को लेकर बात की। परिणीति चोपड़ा ने इस मुद्दे पर भी बात की कि किस तरह लड़कों को केवल गोरी लड़की की डिमांड रहती है। इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह इस बात से इत्तेफाक रखती हैं कि किस तरह लोगों को केवल गोरी लड़की चाहिए। क्योंकि वे समझते हैं कि केवल गोरा इनसान ही बेहतर इनसान है। वह कहती हैं कि मैं गोरी हूं और मैं खुद को ऐसे ही पसंद करती हूं। लेकिन मैं इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं कि गोरे लोग ही बेहतर होते हैं। वो समय चला गया है जब ये सब बातें मायने रखती थीं। अगर ये चीजें अभी भी भारत के किसी हिस्से में हैं तो इसे बदलने की जरूरत है। भारत में अलग-अलग प्रकार की स्किन कलर के लोग हैं तो हम गोरेपन को लेकर कुछ भी कहने के हकदार नहीं हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में तेज हुई थीं। परिणीति कहती हैं कि मैं शादी करना चाहती हूं। लेकिन सही इनसान से। लड़का एकदम परफेक्ट होना चाहिए।