लोगों पर जबरन जनविरोधी फैसले थोप रहा केंद्र

By: Aug 11th, 2019 12:25 am

भटियात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने साधा निशाना

चुवाड़ी – भटियात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता हलके के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने की, जबकि भटियात के पर्यवेक्षक रामस्वरूप शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व फैसलों पर विस्तार से चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की गई। राम स्वरूप शर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोगों पर जबरन जनविरोधी फैसलों को  थोप रही है। जिसका खामियाजा आम जनता को कुछ समय के बाद भुगताना पडे़गा। कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश  सरकार व मौजूद विधायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र में आज तक कोई भी न तो नया शिक्षण संस्थान खोल पाए है और न ही भटियात के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवा पाएं है। भटियात विधानसभा क्षेत्र में केवल मात्र भाई भतीजावाद के मकसद से काम किए जा रहे है।  जिसका कांग्रस पार्टी कड़ा विरोध करती है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करने के लिए हर बूथ पर महिलाओं व युवाओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज महाजन, महासचिव विजय सिंह कंवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुन्नाभ सिंह पठानिया व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप जसरोटिया सहित काफी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App