वन विहार में रोपे जाएंगे विलुप्त प्रजातियों के पौधे

By: Aug 5th, 2019 12:02 am

नालागढ़ –लोगों के लिए सुबह व शाम सैरगाह के लिए वन विभाग द्वारा अपने परिसर में बनाए गए वन विहार का न केवल जीर्णोद्धार करेगा, अपितु यहां 70 प्रकार की विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपेगा। पौधारोपण की खास बात यह रहेगी कि इस वन विहार   में विलुप्त हुई प्रजातियों के पौधे भी रोपे जाएंगे। इसके लिए विभाग को धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और प्रथम चरण में वन विहार की साफ सफाई करे यहां पौधारोपण किया जा रहा है। वन विहार की सुध लेने से इसका लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा, क्योंकि लोगों को घूमने फिरने के उद्देश्य से ही इस वन विहार का निर्माण किया गया है। नालागढ़ जैसे भीड़भाड़ वाले और ट्रैफिक से लबालब सड़कें होने के चलते यहां बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों आदि के घूमने के लिए कोई सुरक्षित स्थल नहीं था तो वह वन विभाग द्वारा बनाए गए वन विहार में लोग घूमना फिरना पसंद करने लगे थे, लेकिन वन विहार ही अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था, लेकिन विभाग द्वारा न केवल इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा, अपितु यहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर इसे नया रूप दिया जाएगा। वनमंडल नालागढ़ के डीएफओ जेएस शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में वन विहार की साफ सफाई करके यहां पौधारोपण किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों सहित लुप्त हुई प्रजातियों के 70 प्रकार के पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि मंजूर हो चुकी है और आगामी चरणों में इस वन विहार का पूरी तरह से सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार किया जाएगा, ताकि लोगों को एक बेहतर स्थल घूमने फिरने के लिए मुहैया हो सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App