वशिष्ठ स्कूल में सजी प्रतियोगिताएं

By: Aug 24th, 2019 12:12 am

ऊना -वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बहड़ाला शुक्रवार को जन्माष्टमी पूर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल परिसर पूरी तरह से कृष्ण की नगरी में तबदील हो गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसमें किंडरगार्टन के टीचर्ज तथा मैनेजिंग कमेटी सदस्य अंजलि वशिष्ट ने भग लिया। इस प्रस्तुति के जरिये बच्चों श्रीकृष्ण की लीलाओं बारे बताया गया। वहीं, विभिन्न झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान स्कूल में फैंसी ड्रैस व एकल गायन प्रतियोगिता भी करवाई गई। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App