विक्की-नोरा का रोमांटिक अंदाज

बालीवुड स्टार विकी कौशल को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इस समय उनके पास कई फिल्में हैं जिनमें वो काम कर रहे हैं। इसके अलावा बेली डांस से मशहूर हुई नोरा फतेही इस समय फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वहीं, आने वाले प्रोजेक्ट में वो विक्की कौशल के साथ दिखाई देने वाली हैं, जिससे उनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।  नोरा फतेही का गाना साकी साकी हाल ही में ब्लॉकबस्टर हुआ है. इसके पहले उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर के रीमिक्स में नजर आई थी। दरअसल, खबर है कि विकी कौशल और नोरा फतेही एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ में शूट कर रहें हैं, जिसका फर्स्ट लुक सामने आया है। दरअसल नोरा और विकी, भूषण कुमार के एक म्यूजिक वीडियो में रोमांस करते नजर आएंगे। यानि इनका वीडियो म्यूजिक रिलीज़ होने वाला है।