विक्ट्री इंडिया ने विधायक को दिए राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक

By: Aug 12th, 2019 12:20 am

गगरेट। पिछले निरंतर इक्कीस साल से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक जनता में वितरित कर रही विक्ट्री इंडिया संस्था  ने रविवार को विधायक राजेश ठाकुर को राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक देकर इस स्वतंत्रता दिवस को गर्मजोशी के साथ मनाने का संदेश दिया। विक्ट्री इंडिया संस्था द्वारा क्षेत्र के तमाम स्कूलों में भी राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक वितरित किए हैं ताकि गांव-गांव में स्वतंत्रता दिवस गर्मजोशी के साथ मनाया जा सके। विधायक राजेश ठाकुर ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज हर व्यक्ति यही देखता है कि देश हमें क्या दे रहा है लेकिन देश को हम क्या दे रहे हैं यह कोई नहीं सोचता। हर व्यक्ति में राष्ट्र भक्ति की भावना होनी चाहिए। तभी यह राष्ट्र दुनिया का श्रेष्ठ राष्ट्र बन सकता है। संस्था के विनय कुमार ने बताया कि पिछले करीब इक्कीस सालों से उनकी संस्था क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक वितरित करती आ रही है और स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर इन्हें विशेष रूप से वितरित किया जाता है ताकि इस दिन हर कोई राष्ट्र भक्ति में रंगा दिखे। इस अवसर पर महेश कुमार, नंद किशोर, उपनीश राजपूत भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App