विधायक जवाहर ठाकुर ने सियून में रोपा देवदार का पौधा

By: Aug 10th, 2019 12:15 am

पद्धर-पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों का होना बेहद जरूरी है इसी दिशा में हिमाचल सरकार वनों के सरंक्षण व संवर्धन के लिए कृतसंकल्प है तथा प्रदेश में इस वर्ष लगभग 80 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सियूनं पंचायत में बालिका गौरव उद्यान के तहत देवदार का पौधा रोपित करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी।  शुक्रवार  को 150 फलदार व सजावटी  पौधे रोपित किए गए । जवाहर ठाकुर ने कहा बड़े गर्व की बात है कि मंडी जिला को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के क्रियान्वयन को लेकर पूरे देश में उच्च स्तरीय आंका गया है। उन्होंने कहा मंडी प्रशासन की अच्छी पहल है कि बेटियों के नाम पर हर पंचायत में बालिका गौरव उद्यान स्थापित किए जा रहे हैं। बेटियों के नाम पर वहां पौधे रोपित किए जा रहे हैं और इन पौधों की देखरेख मनरेगा के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा दं्रग खंड में 40 पंचायतों और एक नगर परिषद  में लगभग छह हजार पौधे बेटियों के नाम बालिका गौरव उद्यान के तहत रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। डायना पार्क, घोघरधार और चौहार वैली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने खेल मैदान केलटी के लिए एक लाख रुपए शूत्रधारी ब्रहमा मंदिर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु दो लाख रुपए लक्ष्मी महिला मंडल सियूंन, जाग्रति महिला मंडल सोराहन, सरस्वती महिला मंडल सकरोग के लिए क्रमशः 20-20 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंचायत समिति द्रंग कपूर चंद, जिला परिषद सदस्य सूरज प्रकाश, स्थानीय पंचायत प्रधान पदम सिंह ठाकुर, बीडीओ विद्या ठाकुर, सीडीपीओ सुभाष चंद सहित महिला मण्डलों के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App