विश्व चैंपियन को हराकर सात्विकसेराज-चिराग ने जीता थाईलैंड ओपन

By: Aug 4th, 2019 6:48 pm

बैंकाक-भारत के सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को मौजूदा विश्व चैंपियन और तीसरी सीड चीन के ली जुन हुई तथा लियू यू चेन की जोड़ी को 21-19 18-21 21-18 से हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष युगल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। गैर वरीय सात्विकसेराज-चिराग की जोड़ी ने पुरूष युगल फाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी को एक घंटे दो मिनट के संघर्ष में हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता। विश्व के दूसरी रैंकिंग की चीनी खिलाड़ी के खिलाफ गैर वरीय भारतीय जोड़ी को इसी वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन यहां भारतीय जोड़ी ने फाइनल में हिसाब किताब बराबर कर लिया। भारतीय बैडमिंटन में लम्बे समय बाद यह देखने में आया है कि किसी भारतीय युगल जोड़ी ने खिताब जीतकर अपनी छाप छोड़ी है वरना अधिकतर समय एकल खिलाड़ियों की चर्चा ही होती रहती है। यह दोनों का पहला खिताब है और साथ ही दोनों बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय पुरूष जोड़ी बन गए हैं। रैंकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद से यह भारत का सबसे बड़ा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App