वीरभद्र सिंह की तबीयत में सुधार अस्पताल से छुट्टी

By: Aug 10th, 2019 12:01 am

शिमला  – आईजीएमसी में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में अब सुधार है। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी सांस की तकलीफ में सुधार देखते हुए अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके सांस और खून संबंधित कई टेस्ट किए गए थे, जिसमें सभी टेस्ट ठीक आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज के लिए कहा गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी आईजीएमसी पहुंचकर वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। 85 वर्ष के वीरभद्र सिंह को सांस की तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। आईजीएमसी एमएस डा. जनक  का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार हुआ है, जिस कारण उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। गौर हो कि वीरभद्र सिंह कुछ दिन से रामपुर में थे, वहीं उन्हें सांस की तकलीफ हुई थी। वहीं, राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को दूरभाष पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर भी उनसे मिलने आईजीएमसी गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App