शादी के इरादे से घर से भागी नाबालिग

By: Aug 17th, 2019 12:02 am

सिरसा का मामला; फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से पकड़ा

पंचकूला – हरियाणा के सिरसा में समलैंगिक शादी करने के इरादे से फरार दो नाबालिग लड़कियों को आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फतेहाबाद में तलाश लिया है। बता दें कि दोनों नाबालिग लड़कियों कि फेसबुक पर उनकी फ्रेंडशिप हुई थी, जिसके बाद दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया था, इसी के चलते गलवार को दोनों अपने घर से फरार हो गईं थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों लड़कियों को तलाश कर बाल कल्याण समिति के पास भेज गया। जहां दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की गई और कानूनी कार्रवाई कर उन्हें परिजनो के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए दोनों लड़कियों के फोन को सर्विलांस पर लगाकर मोबाइल से लोकेशन का पता लगाया, लोकेशन से पता चलने पर पुलिस ने दोनों को फतेहाबाद में तलाश कर लिया, जहां दोनों लड़कियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद कीर्ति नगर चौकी पुलिस दोनों को बाल कल्याण समिति में लेकर आई। यहां पर दोनों की काउंसिलिंग की गई। वहीं दोनों नाबालिग जीवनभर एक-साथ रहने पर अड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को काउंसलिंग के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों नाबालिग लड़कियों के कोर्ट समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं,  जिसके बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि दोनों घरवालों को अचानक ही बताए घर से भाग गई थी।

फेसबुक पर हुई थी फ्रेंडशिप

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों लड़कियों ने बताया की उनकी फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को चाहने लगी थीं। इतना ही नहीं दोनों ने आपस में शादी करने का मन भी बना लिया था और लोगों के डर से बीते मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर फतेहाबाद पहुंची,  जहां से उन्होंने आगे का प्लान भी किया। वहीं जब दोनों लड़कियां शाम तक अपने घर पर नहीं पहुंची, तो परेशान परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुट गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App