सदन में अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन बिल पेश

By: Aug 28th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सदन में दो अहम विधेयक पेश किए। विधि मंत्री मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन बिल को सदन में पेश किया। हिमाचल प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम 1996 का अधिनियम 14, व्यवसाय बंद किए जाने पर अधिवक्ताओं की प्रसुविधा के लिए कल्याण निधि के गठन किया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य विधेयक भी प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक, 2019 को भी विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रस्तुत किया।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App