सफाई कर्मी से छेड़छाड़ करने वाला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

By: Aug 22nd, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ सफाई कर्मचारी यूनियन की तरफ से सेक्टर-22 पुलिस चौकी में महिला सफाई कर्मी से एक पुलिस कर्मी द्वारा छेड़खानी करने के आरोप में बुधवार को सुबह सेक्टर-22 पुलिस चौकी में नारेबाजी की गई। यूनियन की मांग थी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ  सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की सूचना पाते ही चंडीगढ़ के मेयर राजेश कालिया, सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान कृष्ण चड्ढ़ा, जनरल सेक्रेटरी ओम पाल सिह चावर समेत अन्य सदस्य भी पहुंचे। बता दें कि सेक्टर-25 की रहने वाली पीडि़त महिला हेल्थ डिपार्टमेंट में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। हर रोज की तरह महिला सफाई कर्मी बुधवार सुबह अपने एरिया सेक्टर-23 में ड्यूटी कर सफाई कर रही थी। महिला सफाई कर्मी ने आरोप लगाया कि एक साल से सेक्टर-23 में सफाई कर्मी की ड्यूटी कर रही है। पीडि़ता का आरोप है कि पिछले दो महीने पहले आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसे अपने घर पर काम करने के लिए बुलाया था। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ छेड़खानी की है। पीडि़ता ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App