सभी देश वैश्विक चुनौतियों के साथ मिलकर लड़ेंगे-राजनाथ

By: Aug 16th, 2019 12:59 pm
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर प्रतियोगिता में शामिल देशों का आह्वान किया है कि सभी देश वैश्विक चुनौतियों के साथ मिलकर लड़ेंगे। श्री सिंह आज इस प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें शामिल देश हमारे मित्र देश है और इस तरह के आयोजन से परस्पर रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने रुस की चर्चा करते हुए कहा कि भारत के रुस से पहले से लम्बे एवं गहरे रिश्ते रहे है। मध्य एशिया में कजाकिस्तान आदि के साथ भी व्यापारिक एवं सांस्कृतिक रिश्ते है। सूडान में एक दशक से ज्यादा समय से शांति सेना के जरिए भारत अमूल्य योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियाेगिता में सभी प्रतिभागियों ने दस दिन में अपना कौशल दिखाया तथा दृढ़संकल्प और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि ऐसा मौका था जिसमें सभी देशों के साथ मित्रता बढ़ाने का अवसर मिला है। इस प्रतियोगिता में भारत अव्वल रहा है। इस अवसर पर थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत तथा अन्य कई अधिकारी मौजूद थे। श्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि भी अर्पित की।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App