सरकार के फैसले पर मनाया जश्न

By: Aug 6th, 2019 12:20 am

बंगाणा -कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में सोमवार सुबह कुटलैहड़ भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर जोरदार जश्न मनाया गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर कुटलैहड़ भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी नेतृत्व के ऐतिहासक फैसले पर खुशी जाहिर की और धन्यवाद व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस फैलसे से देश अब आंतकवाद मुक्त होगा। वहीं कुछ देशद्रोही ताकतों पर भी लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि अब धार्मिंक उन्माद फैलाने वालों की राजनीतिक दुकानदारी भी बंद होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भी अब देश  के अन्य राज्यों की तरह विकास की राह पर चलेगा। कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 व 35ए हटाकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री कुटलैहड़ भाजपा चरणजीत शर्मा, मदन राणा, विजय शर्मा, वरुण सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रिंकू, शम्मू कुमार, भीष्म कंवर, सुभाष कुटलैहडि़या, मनोज कुमार, चंद्र कुमार, रमेश चंद, रंगील सिंह आदि ने केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App