सात्विक-चिराग की ऐतिहासिक सफलता

By: Aug 5th, 2019 12:06 am

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल का जीता खिताब

बैंकाक – भारत के सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को यहां थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। गैर वरीय सात्विकसेराज-चिराग की जोड़ी ने पुरुष युगल फाइनल मुकाबले में चीन की ली जुन हुई तथा लियू यू चेन की तीसरी वरीय जोड़ी को एक घंटे दो मिनट के संघर्ष में 21-19, 18-21, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विश्व के दूसरी रैंकिंग की चीनी खिलाड़ी के खिलाफ गैर वरीय भारतीय जोड़ी को इसी वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन में शिकस्त झेलनी पड़ी थी, लेकिन यहां भारतीय जोड़ी ने फाइनल में हिसाब किताब बराबर कर लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App