सिक्योरिटी सायरन पर डांस, आनंद महेंद्रा ने की तारीफ

By: Aug 14th, 2019 12:06 am

आजकल हर कोई अपनी कार और बाइक्स में सिक्योरिटी सायरन लगाते हैं ताकि उसे कोई भी छुए तो पता चल जाए, जिससे चोरी का खतरा कम हो जाता है। आपने लोगों को सायरन से परेशान होते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या किसी को सायरन पर डांस करते हुए देखा है? ये सुनकर आपको भी अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच्चाई है। दरअसल, एक बच्चा सिक्योरिटी सायरन की आवाज सुनने के बाद नाचने लगता है। सिक्योरिटी सायरन पर बच्चे के डांस को देखकर किसी का भी चेहरा खिल जाएगा। इस बच्चे का डांस इतना जोरदार है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है और सभी को ये काफी पसंद भी आ रहा है। 35 सेकंड के इस वीडियो में बच्चा डांस कर रहा है बगल में खड़ी बाइक का सायरन बज रहा है। जानकारी दे दें, बच्चे के डांस मूव्स देखने लायक हैं। आनंद महेंद्रा ने भी इस वीडियो अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App