सिरमौर में बारिश बरपा रही कहर

By: Aug 17th, 2019 12:15 am

भू-स्खलन से लिंक रोड बंद, निगम की रूटों पर फंसी 15 बसें,  जटोन बांध के खोले चार फ्लड गेट

नाहन -जिला सिरमौर मे बीते 24 घंटे मंे जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला सिरमौर में जारी बारिश से जिला की नदियों मे जल स्तर बढ़ गया है। जबकि आधा दर्जन से ऊपर मुख्य एवं लिंक सड़क मार्ग जगह-जगह भू-स्खलन के चलते बाधित हुए हैं। जिसके चलते विभिन्न स्थानों पर निगम की 15 बसंे समेत दर्जनों वाहन फंसे रहे। मार्ग बहाली का कार्य लोक निर्माण विभाग ने मुख्य सड़क मार्गों से जेसीबी से शुरू कर दिया है। उधर गिरी नदी पर बने जटोन बांध के 10 मे से चार फ्लड गेटों को शुक्रवार को खोला गया। गिरी नदी मंे 100 क्यूसिक प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि जलाल, मार्कंडेय, बाता इत्यादि नदियांे में भी जल स्तर की बढ़ोतरी हुई है। बारिश से अधिकतम तापमान मे गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों मंे अधिकतम तापमान में गिरावट से सर्दी जैसा एहसास लोगों को अगस्त में हुआ। बारिश और भू-स्खलन से पेयजल में पानी मटमैला आने की भी शिकायतंे आईपीएच के ग्रा्रहकों ने दर्ज करवाई है। उधर एचआरटीसी नाहन के अड्डा प्रभारी सुखराम ठाकुर ने बताया कि जिला सिरमौर मंे जारी बारिश से रेणुका, सराहं चंडीगढ़, सेणवाला इत्यादि क्षेत्रों मंे मार्ग बाधित हुए हंै। वहीं निगम की लगभग 15 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हैं। जबकि आवासीय अभियंता गिरीपावर हाउस गिरीनगर राहुल राणा ने बताया कि गिरी और जलाल नदियों मंे जल स्तर बढ़ने से जटोन बांध के दस मंे से चार फ्लड गेटों को खोला गया है। वहीं गिरीपावर हाउस में विद्युत उत्पादन बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि जल स्तर के बढ़ने से गिरी पावर हाउस की दोनों  टरबाइन को 60 मेगावाट पर चलाया गया है। जिससे 14 लाख 40 यूनिट उत्पादन हुआ है। उधर रेणुकाजी क्षेत्र मंे शुक्रवार को 21 मिलीमीटर जबकि नाहन क्षेत्र मंे 25 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। बहरहाल 24 घंटे की जारी बारिश से जिला में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। अभी भी कई लिंक रोड बाधित है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App