सीएनजी से चलने वाले वाहनों की मांग बढ़ने के असार

By: Aug 18th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – यात्री थ्री-व्हीलर ऑटो रिक्शा को चलाने के लिए सीएनजी वैकल्पिक ईंधन बनता जा रहा है। स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करना वैश्विक स्तर पर भारतीय सरकार द्वारा जलवायु परिवर्तन को लेकर की गई अपनी प्रतिबद्धता को हासिल करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण घटक है। दो-तीन साल पहले तक सिर्फ  600 सीएनजी स्टेशन थे, लेकिन आज भारत में यह संख्या 1400 तक पहुंच गई है। सीजीडी की 9वीं नीलामी राउंड के दौरान, पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ऑफ इंडिया (पीएनजीआरबी) को 86 भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करते हुए 4,300 सीएनजी स्टेशन के लिए वर्क प्रोग्राम दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App