सुबह धूप, शाम को बारिश

By: Aug 25th, 2019 12:02 am

फिर बदले मौसम के मिजाज़, 30 तक झमाझम के आसार

शिमला -हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर से मिजाज बदलने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश होने से अधिकतम तामपान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य भर में 30 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कुछ जगह बारिश होगी, जो बारिश के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों के लिए फिर से परेशानियां लेकर आ सकती है। राज्य में शनिवार को दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादलोें के घिरने के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई है। बारिश से राज्य के अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉड की गई है। शिमला, सुंदरनगर, कल्पा, ऊना व चंबा के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। राज्य के कुछ स्थानों पर शुक्रवार शाम के समय भी बारिश हुई है। बारिश से न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आंकी गई है। तापमान में गिरावट आने के बाद राज्य में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य डिग्री मेें पहुंच गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App