स्वर्णकारों की दिक्कतों से केंद्रीय वित्त मंत्री को करवाएंगे रू-ब-रू

By: Aug 21st, 2019 12:01 am

कांगड़ा – आखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा ने कहा कि पूरे देश में स्वर्णकारों और सर्राफों को जीएसटी लागू होने से पेश आ रही दिक्कतें दूर करने के लिए स्वर्णकार संघ शीघ्र ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन सौंपेगा। कांगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान बहादुर सिंह ने कहा कि पूरे देश में स्वर्णकार संघ की इकाइयों का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश में भी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए वह हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा जिला के दौरे पर हैं। शीघ्र ही यहां नए डेलीगेट बनाकर प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कांगड़ा में करवाए जाएंगे, ताकि स्वर्णकारों व सर्राफों की समस्याओं का समाधान एक प्लेटफॉर्म पर किया जा सके। हिमाचल स्वर्णकार संघ द्वारा नामित स्वर्णकारों को आखिल भारतीय स्वर्णकार संघ में भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष साजन लावत, विजय परवान, घनश्याम वर्मा, मदन वर्मा, नवीन पडियाल, राकेश, शिव वर्मा, प्रवेश परवान, राजकुमार पितू, राकेश बाबा सहित स्वर्णकारों ने उनका बाजार में स्वागत किया। बहादुर सिंह ने मां बज्रेश्वरी देवी के मंदिर और चामुंडा मंदिर में शीश नवाकर पूजा अर्चना भी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App