हमीरपुर में अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत

By: Aug 31st, 2019 12:20 am

हमीरपुर –केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का शुक्रवार शाम को जिला जिला हमीरपुर में पहुंचने पर जिला प्रशासन तथा भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।  सबसे पहले अनुराग ठाकुर जिला कांगड़ा के देहरा से जिला हमीरपुर की सीमा नादौन पर पहुंचे, जहां पहले से ही उनके स्वागत तथा अभिनंदन के लिए भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।  नादौन में भव्य स्वागत के बाद अनुराग ठाकुर हमीरपुर में हीरानगर स्थित परिधि गृह पहुंचे जहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट राज्य मंत्री ने  लोगों के साथ संवाद किया तथा उनकी  विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना। उन्होंने परिधि गृह परिसर में अशोक का पौधा भी रोपित किया।  इस अवसर पर  जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, कमल नयन,  जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा,  हमीरपुर मंडल भाजपा महासचिव राजेश कुमार, हरीश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, उपायुक्त हरिकेश मीणा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर के अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App