हमीरपुर में पंचायत प्रधान का अश्लील वीडियो वायरल

By: Aug 31st, 2019 12:30 am

हमीरपुर  – हमीरपुर जिला की एक पंचायत के प्रधान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो भोरंज उपमंडल की एक पंचायत घर का बताया जा रहा है। वीडियो में पंचायत प्रधान वहां मौजूद एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हुए इस वीडियो में दो अन्य लोग भी हैं। एक जो प्रधान के टेबल के सामने कुर्सी पर बैठा है और दूसरा वीडियो बना रहा है। हालांकि इस वीडियो में महिला की ओर से भी किसी तरह की आपत्ति नजर नहीं आ रही है। छानबीन करने पर पता चला कि यह वीडियो भोरंज उपमंडल की एक पंचायत के प्रधान का है, जो पंचायत घर में ही बनाया गया है। इस वीडियो में दिखाई देने वाली महिला वार्ड मेंबर बताई जा रही है। प्रधान उठकर महिला के पीछे दौड़ता हुआ दिखता है। बाद में प्रधान और महिला आपत्तिजनक हालत में देखे जाते हैं। हालांकि इसमें महिला भी हंसते हुए दिख रही है। वीडियो में दो अन्य व्यक्ति भी हैं, जो कुछ कह रहे हैं। लगभग एक मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो से जिला में नई चर्चा शुरू हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App