हरदासपुरा स्कूल में फहराया झंडा

By: Aug 17th, 2019 12:12 am

डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वैदिक चेतना शिविर का समापन

चंबा -डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में आयोजित तीन दिवसीय वैदिक चेतना शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में प्रातकालीन यज्ञ से पूर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमें प्रधान आर्य समाज सुखलाल, मंत्री आर्य समाज विक्त्रमादित्य महाजन, वीपी पंत सहित स्कूल प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर समूह गान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें डा. नागेश, मधु, हिमगिरि कल्याण आश्रम चनेड़ से संतराम, सुखलाल, विक्त्रमादित्य, वीपी पंत और चक्त्रांश विशेष रूप से उपस्थित रहे।  इस मौके पर हिमगिरि कल्याण आश्रम चनेड़ के बच्चों ने अपने मधुर स्वरों में भजन प्रस्तुत किए। वैदिक चेतना शिविर के दौरान उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर हिमगिरी कल्याण आश्रम से आए बच्चों को ट्रैकसूट भी उपहार स्वरूप दिए गए। साथ ही सीसीआई सुराड़ा से आई छात्राओं को भी उपहार भेंट किए गए। कार्यक्त्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App