हरियाणा सरकार से निगम की बसों की सुरक्षा पर चर्चा

By: Aug 30th, 2019 12:01 am

शिमला – परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हरियाणा राज्य के पानीपत में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की एक बस पर फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनकी हरियाणा के परिवहन मंत्री केउल पवार से बात हुई है और उनसे घटना में शामिल लोगों की पहचान और उन्हें जल्द पकड़ने का आग्रह किया है। गोविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के परिवहन मंत्री से यह भी आग्रह किया है कि भविष्य में हरियाणा राज्य के क्षेत्र में राज्य परिवहन की बसों की सुरक्षित आवाजाही और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App