हिमाचल के विकास पर दिल्ली में अनुराग से मंथन

By: Aug 5th, 2019 12:03 am

शिमला – हिमाचल में होने वाले विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के दिल्ली स्थित आवास पर मंथन हुआ। प्रदेश के तीन सांसदों रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर और सुरेश कश्यप ने अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर केंद्रीय योजनाओं से हिमाचल में होने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में रेल विस्तार, औद्योगिक पैकेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय पोषित योजनाओं पर भी चर्चा की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App