हिमाचल के 862 करोड़ गर्क

By: Aug 25th, 2019 12:12 am

बारिश से अब तक भारी नुकसान, 311 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल

 शिमला -हिमाचल प्रदेश को मानसून  गहरे जख्म दे रहा है और अब तक प्रदेश को बारिश से 862  करोड़ का नुकसान हो चुका है। अभी भी राज्य में 311 सड़कें भू-स्खलन के कारण अवरुद्ध है। ऐसे में नुकसान का आंकड़ा ओर बढ़ने की संभावना है। राज्य आपदा प्राधिकरण से जानकारी के तहत राज्य को बारिश से अब तक 862 करोड़ का नुकसान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा चपत लगी है। लोक निर्माण विभाग को 485 करोड़ 54 लाख का नुकसान कर चुकी है। इसके अलावा बारिश से आईपीएच विभाग को 283 करोड़ 86 लाख का नुकसान हुआ है, वहीं बारिश से कृषि व बागबानी विभाग को भी करोड़ों का नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के कारण अभी भी आईपीएच विभाग की कई स्कीमें प्रभावित चल रही है। लोक निर्माण विभाग की भी काफी संख्या में सड़कें अवरुद्ध चल रही है। प्रभावित स्कीमें व सड़कों को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश में जल्द ही व्यवस्था पट्टरी पर लौट जाएगी। प्रदेश में अभी भी 311 सड़कें अवरुद्ध है। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 150 सड़कें बंद है। शिमला में 97, हमीरपुर में 25 और कांगड़ा में 14 मार्ग यातायात के लिए बंद पडे़ हुए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App