हिमोत्कर्ष ने 94 छात्रों  को बांटी स्कॉलरशिप

ऊना -स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी वजीफा प्रकल्प के तहत हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद द्वारा 94 विद्यार्थियों को 35,100 रुपए की छात्रवृत्ति बांटी गई। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक भवन एमसी पार्क ऊना में किया गया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी बतौर मुख्यातिथि पधारे। जबकि हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह विशेष रूप से शिरकत की। स्वतंत्रता सेनानी सत्यमित्र बख्शी ने बच्चों को छात्रवृत्ति बांटी। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा भी की। हिमोत्कर्ष संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा शमशेर सिंह ने बच्चों को जल संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। हिमोत्कर्ष के जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया ने बताया कि सत्यमित्र वजीफा प्रकल्प के तहत स्वतंत्रता सेनानी बाबा लक्ष्मणदास आर्य, माता दुर्गाबाई आर्य व सत्यप्रकाश आर्य की याद में यह प्रकल्प राशि प्रदान करते हैं। इस मौके पर हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेश महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह,ओम प्रकाश, ज्योति, रीटा सहित अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।