नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (केपीकेबी) में मिलने वाले सामान पर 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। इसका फायदा, केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों एवं दूसरे पुलिस संगठनों के सेवारत और रिटायर्ड कर्मचारियों को होगा। सीएपीएफ के अलावा, सीबीआई, एसपीजी, स्टेट पुलिस पर्सनल और ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय में पांच साल या उससे अधिक समय तक सेवा की है, वे भी केपीकेबी से सामान की खरीद के पात्र हैं। देशभर में केपीकेबी के 119 मास्टर भंडार (एमबी) वेयरहाउस हैं, तो वहीं 1786 सबसिडायरी भंडार (एसबी) हैं। अफसर और उनके समकक्ष रैंक वाले, एक माह में ग्रॉसरी एवं उपभोग्य वस्तुओं पर 11 हजार रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेंगे। अन्य रैंक और समकक्ष वालों के लिए यह सीमा 8000 रुपए तय की गई है। कैंटीन में घरेलू सामान के अलावा टीवी-फ्रिज से लेकर बाइक व कार तक मिलेगी। वेतन श्रेणी के अनुसार, दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों की खरीद सीमा तय की गई है।

प्रेम संबंधों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। एक मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा है कि अगर प्रेम असफल होने पर युवक आत्महत्या करता है, तो महिला को इसका दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमे महिला के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को भी जिम्मेदार बताया गया था। हाई कोर्ट में सुनवाई कर रहे जस्टिस अमित महाजन ने कहा कि अगर कोई कमजोर मानसिकता वाला व्यक्ति ऐसा कदम उठाता है, तो उसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।

आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होनी है। यह मुकाबला पंजाब के नए होमग्राउंड मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। नवनिर्मित मैदान की पिच पावरप्ले के दौरान यानी नई गेंद से सीम मूवमेंट देती है। डेक पर...

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार बुधवार शाम थम गया। गौरतलब है कि पहले चरण में देश के 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस दौरान 1625 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होने वाले हैं, वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले यानी बुधवार शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर समाप्त हो गया। इस तरह से इन संसदीय क्षेत्रों में सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कई कार्यक्रमों पर रोक लग गई है।

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने प्रत्याशी तय कर जनता में जाना शुरू कर दिया है, लेकिन प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस की डोर अभी दिल्ली मेंं फंसी हुई है। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की बात हो या धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की, भाजपा के प्रत्याशी नुक्कड़़ जनसभा कर रहे हंै, लेकिन कांग्रेस के नेता अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल न होने से असमंजस में हैं कि वे किसके लिए लोगों से वोट मांगें। इस सारे सियासी माहौल में जनता का जोश भी धीमा पडऩे लगा है। हालांकि टिकट की रेस में कांग्रे

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगाया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस विधायक दल की बगावत, महिलाओं को 1500 रुपए और ओपीएस पर झूठा नेरेटिव गढऩे की कोशिश कर रहे हैं। शिमला में प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता में आए थे। इसमें बहुत कुछ ऐसा कहा गया, जो तथ्यों से परे था। कांग्रेस पार्टी में अलग

धौलाधार हिल्स रिजॉर्ट में चल रहे ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2024’ के ग्रूमिगं सेशन के दौरान ताज जीतने के लिए खूब कसरत चल रही है। बुधवार को सब टाईटल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिमला की अपेक्षा ससोदिया ने मिस फोटोजेनिक का खिताब अपने...

बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी दंगल में अपना उम्मीदवार उतार दिया है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लुधियाना से विधायक अशोक पराशर पप्पी पर दांव लगाया है। बता दें कि कांग्रेस से राजनीतिक मैदान में अपना सियासी सफर शुरू करने वाले अशोक परासर पप्पी ने जब आम आदमी पार्टी का झाड़ू थामा, तो 2022 में वह लुधियाना विधानसभा क्षेत्र सेंट्रल से विधायक चुने गए। वहीं इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र

पूरे देश में रामनवमी की धूम के बीच बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर में अलौकिक नजारा देखने को मिला, जब अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजे रामलला की मूर्ति के माथे का सूर्य की किरण से अभिषेक किया गया। इस दौरान रामलला के मस्तक पर तीन मिनट तक नीली किरणें पड़ीं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। मंदिर में आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिया गया। इससे पहले जगद्गुरु राघ