150 करोड़ क्लब में शामिल हुयी मिशन मंगल

By: Aug 26th, 2019 12:53 pm
 

 बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।जगन शक्त‍ि के निर्देशन में बनीं मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शरमन जोशी की अहम भूमिका हैं। यह फिल्‍म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍थान (इसरो) के वैज्ञानिकों के द्वारा भारत के पहले मार्स ऑर्बिटरी मिशन (मंगलयान) के सफल परिक्षण के पीछे की कहानी को सामने लाती है। फिल्म मिशन मंगल ने अपने पहले सप्ताह में 128 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में मिशन मंगल से पूर्व उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक, टोटल धमाल, केसरी, भारत और कबीर सिंह ने 150 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App