2.68 करोड़ से होगी भूतनाथ पुल की मरम्मत

By: Aug 21st, 2019 12:12 am

कुल्लू –कुल्लू शहर के बीचोंबीच बने करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार भूतनाथ पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण से आज जिला की जनता को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पुल में आई दरारों के कारण से पिछले कुछ माह से पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है, जिस कारण से लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए भूतनाथ पुल एक बड़ा विकल्प था, लेकिन अब पुल के भी दरारें आने के बाद वाहनों की  आवाजाही बंद होने से जाम की स्थिति शहर में दुगनी हो चुकी है। बता दें कि अभी अक्तूबर माह तक भूतनाथ पुल से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। विभाग की मानें तो पुल को ठीक करने के लिए करोड़ों की धनराशि खर्च होनी है, जिसके लिए टेंडर भी करवा चुके हैं। सरकार की स्वीकृति मिलने की जल्द पुल का काम शुरू होगा। यही नहीं,  दूसरी और स्थानीय नेताओं ने भी कई बार पुल की मरम्मत को लेकर सरकार के पास पक्ष रखा, लेकिन अभी तक पुल में आई दरारों को ठीक करने के लिए प्रदेश सरकार ने भी कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। यही कारण है कि सरकार के टेबल पर फाइल होने के बाद भी स्वीकृति के लिए इतनी देरी आखिर क्यों लग रही है।  भूतनाथ पुल में आई दरारों के बाद से पुल से आवाजाही बंद होने के बाद से विकल्प के तौर पर प्रशासन ने बेली ब्रिज को करीब दो करोड़ की लागत से तैयार किया था, लेकिन वह भी गत दिनों बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। हालांकि बेली ब्रिज अभी तक अपने स्थान पर तो टिका है,  लेकिन  ऐपरोच रोड़ पूरी तरह से बाढ़ की भेट चढ़ गया है, जिस कारण से अब आने- जाने के लिए लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं, बेली ब्रिज की हालत भी नाजुक बनी है। वहीं, सरकार की भूतनाथ पुल को लेकर बेरुखी जनता को भी हताश कर रही है। कुछ माह बाद अंतरराष्ट्रीय दशहरा शुरू होने वाला है। शहर में इस दौरान टै्रफिक की समस्या आए दिन रहती है। उस पर भूतनाथ पुल का ठीक न होना और भी परेशानी करने वाला है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से पुल को ठीक करने की मांग की है, जहां पर संबधित विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुल को लेकर टेंडर हो चुके हंै। सरकार की और से स्वीकृति मिलते ही पुल का काम जल्द ठीक होगा। करोड़ों की लागत से तैयार भूतनाथ पुल को ठीक करने के लिए विभाग की और से विदेशों से भी तकनीकि विशेषज्ञ पुल का निरीक्षण कर चुके है। उधर, अधिशाषी अभियंता एसके धीमान का कहना है कि पुल को ठीक करने के लिए दो करोड़ 68 लाख की राशि खर्च होनी है।  भूतनाथ पुल को ठीक करने के लिए टेंडर हो चुकी है।  स्वीकृति मिलने ही पुल का कार्य जल्द शुरू होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App