By: Aug 31st, 2019 12:05 am

सेब का सिरका और शहर के फायदे

सेब का सिरका और शहद का इस्तेमाल काफी वर्षों से कई प्रकार की बीमारियों के इलाज के रूप में किया जा रहा है, इनमें कई तरह के पोषक तत्त्व और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चला है, इन दोनों का मिश्रण वजन घटाने, हृदय रोग, ब्लड शुगर, एलर्जी और सर्दी जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद होता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिडिक एसिड की वजह से इसका स्वाद खट्टा होता है और शहद का स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। शहद में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज, पोटाशियम, सोडियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके मिश्रण का सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

वजन घटाने में मददगार

सेब का सिरका और शहद का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें ब्लड शुगर कम करने के गुण होते हैं, जिससे आपका वजन तेजी से नहीं बढ़ता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एसिडिक एसिड भूख को कम करने में मदद करता है और मोटापे को कम करता है। एक अध्ययन के अनुसार 2 चम्मच सेब के सिरके को 500 मिलीलीटर पानी में मिलाकर पीने से शरीर का  फैट कम होता है और प्रतिदिन पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है।

एलर्जी और सर्दी के लक्षणों को घटाए

शहद और सेब का सिरका दोनों को प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल माना जाता है। ये आपके इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है। शहद के सेवन से आपको एलर्जी से राहत मिलती है, ये राइनाइटिस और फीवर के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है। शहद और सिरका सर्दी-खांसी के लक्षणों को भी कम करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन को दूर कर पाचन और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जो आपको सर्दी और जुकाम से लड़ने में मदद कर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य में फायदेमंद

सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसमें पेक्टिन और क्लोरोजेनिक एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल ठीक रहने से आपके हृदय का स्वास्थ्य भी बना रहता है। शहद में पोटाशियम और सोडियम जैसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार होते हैं। इसमें पालीफेनाल्स एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो रक्त के प्रवाह में सुधार कर, रक्त के थक्कों को रोकता है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के आक्सीकरण को कम करता है।

पाचन में मददगार

सेब के सिरके में शहद मिलाकर पीने से आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। यह पेट के लिए अच्छे बैक्टीरिया को विकसित करने में मदद करता है। सेब के सिरके में मौजूद एसिडिक एसिड आपके पाचन को ठीक रखने में मदद करता है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App