23 गोशालाएं-घर जमींदोज

By: Aug 21st, 2019 12:17 am

एक दिन की बारिश से लाखों का नुकसान, बारिश थमने के बाद भी राहत नहीं

हमीरपुर -मूसलाधार बारिश ने हमीरपुर में भारी तबाही मचाई है। सोमवार को जहां जीवन अस्त व्यस्त हो गई, वहीं बारिश थमने के बाद भी नुकसान का दौर जारी रहा। बारिश से हमीरपुर जिला में 23 गोशालाएं व रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनके से कई जमींदोज हो गए, तो कई गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। इन परिवारों को करीब छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार श्रोति देवी गांव द्रूहण की पशुशाला बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे परिवार को 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मान चंद निवासी महल लाहड़ के कच्चा मकान बारिश से डैमेज हो गया। नुकसान का आकलन 20 हजार रुपए किया गया है। वहीं, रमेश चंद निवासी बुसल के रसोईघर को बारिश से नुकसान हुआ है। सीमा देवी गांव लाहड़ा की पशुशाला बारिश के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नुकसान का आकलन 44 हजार रुपए किया गया है। नंद लाल गांव टिक्कर की गोशाला बारिश की वजह से डैमेज हो गई। इससे दस हजार का नुकसान हुआ है। संसारो देवी गांव डलवाणा की गोशाला भी बारिश के कारण डैमेज हुई है। इससे परिवार को छह हजार का नुकसान पहुंचा है। वामदेव गांव मत्ती टिहरा की गोशाला बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई। नुकसान का आकलन पांच हजार रुपए किया गया है। नरेश कुमार गांव मौजा झनियारा का कच्चा मकान बारिश से डैमेज हुआ है। इसे संबंधित परिवार को 25 हजार की क्षति पहुंची है। गोपाल सिंह निवासी झनियारा का कच्च मकान क्षतिग्रस्त होने से पांच हजार का नुकसान हुआ है। वहीं, सुषमा देवी  निवासी हर मौजा का मकान बारिश से जमींदोज हो गया। संबंधित परिवार को एक लाख रुपए का नुकसान पहंुचा है। वहीं, सतेाष कुमारी निवासी भालत का मकान भी बारिश से डैमज हो गया। नुकसान का आकलन 20 हजार रुपए हुआ है। रजनी देवी गांव डागरी का रसोईघर भी बारिश से डैमज हुआ है। इससे परिवार को दो हजार का नुकसान पहुंचा है। वहीं, प्यारी देवी निवासी चौकी की गौशाला बारिश से जमींदोज हो गई। इसमें 50 हजार का नुकसान आंका गया है। जोगिंद्र सिंह गांव पपलोहल का कच्चा मकान बारिश के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें परिवार को 80 हजार का नुकसान हुआ है। जसवंत सिंह गांव पपलोहल का कच्चा मकान बारिश से डैमेज हुआ। नुकसान का आकलन 50 हजार किया गया है। ध्यान सिंह गांव पपलोहल का कच्चा मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है। नुकसान 20 हजार आंका गया है। इसके साथ अन्य जगह पर भी गोशालाओं व मकानों को हल्का नुकसान पहुंचा है।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App