24 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा महिला क्रिकेट

By: Aug 14th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली  – राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल करने की मंगलवार को घोषणा की। बर्मिंघम में साल 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त तक किया जाएगा, जिसमें 18 खेलों में करीब 45000 एथलीट भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसमें आठ महिला क्रिकेट टीम भाग लेंगी और यह आठ दिनों तक खेला जाएगा। साल 1998 के बाद यह पहला मौका है, जब क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। 1998 में कुआलालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारूप में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था। सीजीएफ की अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से क्रिकेट के लौटने का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम बार क्रिकेट 1998 में कुआलालंपुर में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारूप में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App