27 को गुरुग्राम में गरजेंगे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा

By: Aug 25th, 2019 12:01 am

सोनीपत -हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्वाद यात्रा के आठवें दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गुरुग्राम में 27 अगस्त को यात्रा में शामिल होंगे। अब जन आशीर्वाद यात्रा छह सिंतबर को खत्म नहीं होगी तथा आठ सिंतबर को जुलाना से रोहतक अपने रथ पर आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचेंगे। श्री खट्टर की अध्यक्षता में जन आशीर्वाद यात्रा की प्रदेश व्यवस्था टोली और यात्रा दिवस प्रमुखों की बैठक हुई।    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक में कालका से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर अब तक कवर किए गए विधानसभा का फीडबैक यात्रा प्रमुखों से लिया गया। बैठक में आगामी यात्रा दिवसों के दौरान की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यात्रा के आठवें दिन जब यात्रा गुरूग्राम में प्रवेश करेगी तो वहां श्री नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा की बस पर मुख्यमंत्री तथा श्री बराला के साथ सवार होंगे। पूर्व निर्धारित शैड्यूल के अनुसार यात्रा छह सिंतबर को सिरसा में खत्म हो रही थी, लेकिन इसे अब विस्तार दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App