5.7 प्रतिशत रहेगी विकास दर

By: Aug 22nd, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – सेवा क्षेत्र में सुस्ती, कम निवेश और खपत में गिरावट के बीच देश की आर्थिक वृद्घि इस साल जून तिमाही में 5.7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। नोमुरा के मुताबिक दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में सुस्ती के बावजूद जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यस्था में कुछ सुधार आने की उम्मीद है। कंपनी ने अपने शोध नोट में कहा कि उधा आवृत्ति कारकों में नरमी बरकार रहेगी। वित्त वर्ष 2018-19 में अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त होकर 6.8 प्रतिशत पर आ गई। यह 2014-15 के बाद का निम्न स्तर है। इसमें कहा गया है कि उपभोक्ताओं का विश्वास कम हो रहा है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है। व्यापार और मुद्रा को लेकर चले रहे टकराव ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App