60 साल हो कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु

By: Aug 8th, 2019 12:01 am

शिमला – भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल करने की मांग की है। बुधवार को प्रदेश सचिवालय में बीएमएस के साथ हुई बैठक में संघ ने उद्योग मंत्री विक्रम सिंह के समक्ष 23 सूत्री मांगपत्र पर चर्चा हुई। उद्योग मंत्री ने संघ को कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी और मजदूरों के हितों में हमेशा से ही सकारात्मक कार्य कर रही है। भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश सरकार से कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की बहाली का भी प्रस्ताव रखा है, जिस पर प्रदेश सरकार गंभीरता के साथ निर्णय लेगी। संघ ने सरकार से मजदूरों के न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए प्रति माह करने की भी मांग की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम एवं रोजगार निशा सिंह, प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव परिवहन जगदीश शर्मा, प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत, राज्य श्रम आयुक्त डा. एसएस गुलेरिया आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App