अधिकार मंच के सदस्य श्रीहरमंदिर साहिब में नतमस्तक

By: Sep 24th, 2019 12:02 am

अमृतसर – नई दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था अधिकार मंच के सदस्य श्रीगुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर से पहले श्रीहरमंदिर साहिब अमृतसर में नतमस्तक हुए। इस जत्थे में 130 के करीब सदस्य शामिल थे, जिनमें पुरुष तथा महिलाएं  शामिल थीं। संस्था के अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर भारत के ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों की यात्रा संस्था के सदस्यों को करवाई जाती है। इस बार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सहायता से वे संस्था के संसद सदस्यों के साथ श्रीहरमंदिर साहिब के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को श्रीहरमंदिर साहिब के दर्शनों से शांति की अपूर्व अनुभूति हुई है। संस्था के सभी सदस्यों ने श्रीगुरु रामदास लंगर हाल में लंगर छका तथा सेवा  भी की ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App