अब्दुल मजीद खान को सौंपी कमान

By: Sep 22nd, 2019 12:20 am

वन कार्य मंडल यूनियन चंबा ने बनाई नई कार्यकारिणी

चंबा –वन कार्य मंडल चंबा यूनियन की बैठक का आयोजन शनिवार को बालू स्थित जनजातीय भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अमर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में वन कार्य मंडल यूनियन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नए सिरे से गठन किया गया। अब्दुल मजीद खान को आम सहमति से यूनियन की कमान सौंपी गई। अमर सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद कपूर महासचिव, कृष्ण पाल नेगी सचिव व दावत अली को कोषाध्यक्ष, चमन शर्मा, बरकत अली, अमर सिंह, मोती राम व निधिया राम को मुख्य सलाहकार का दाायित्व सौंपा गया। इसके अलावा बलदेव, किशन चंद, विपन कुमार, पृथी सिंह, डुमणू राम, अमर सिंह जोत, कुलदीप शर्मा, याकूब मोहम्मद, अनवर मोहम्मद, बाबर खान, नीरज कपूर, खेम राज व हरनाम सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया। यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष मजीद खान ने बताया कि वह सदस्यों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। महासचिव प्रकाश चंद कपूर ने बताया कि यूनियन जल्द ही अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App