अब फेसबुक पर संगीत के जरिए करें खुद को व्यक्त

चंडीगढ़ – फेसबुक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर संगीत के जरिए खुद को अभिव्यक्त करने के लिए लोगों के लिए नए तरीकों की घोषणा की। इसके माध्यम से लोग स्टोरीज पर म्यूजिक स्टिकर्स और अन्य क्रिएटिव टूल्स जैसे कि इंस्टाग्राम पर लिरिक्स, लिप सिंक लाइव और अपने फेसबुक प्रोफाइल पर गाने एड करके  अपने दिल की बात बयां कर सकते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर म्यूजिक के बारे में बताते हुए मनीष चोपड़ा, डायरेक्टर और हेड पार्टनरशिप फेसबुक इंडिया ने कहा कि फेसबुक और म्यूजिक का एक अनोखा रिश्ता है। ये दोनों ही लोगों को करीब लाती हैं और अपनी भावनाएं अभिव्यक्त करने का मौका देती हैं।