अशोक कुमार चुने अध्यक्ष

By: Sep 16th, 2019 12:26 am

पांगी- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन इकाई किलाड़ पांगी के चुनाव जोनल सेटरी हरि नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुए। इस दौरान अशोक कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके अलावा दिनेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय कुमार उपाध्यक्ष, किशोरी लाल महासचिव, विनोद कुमार सहसचिव, अनूप कुमार कोषाध्यक्ष, महात्म चंद सलाहकार, सुर देव को मुख्य सलाहकार और द्गीतम सिंह को द्गोपोगैंडा सचिव का दायित्व सौंपा गया। कश्मीर सिंह, सतपाल, तनुज कुमार, हेम राज, राकेश कुमार, मंजीत, गजेंद्ग सिंह व भुज देई को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य स्थान दिया गया है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App