आज भी भारी बारिश

By: Sep 28th, 2019 12:30 am

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जगह बरसेगा अंबर

शिमला – हिमाचल प्रदेश में  मैदानी इलाकों के साथ शिमला, कुल्लू, सोलन, डलहौजी, मंडी व चंबा में शनिवार को भी अंबर कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के इन क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में तीन अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश होगी। राज्य के कईर् स्थानों पर शुक्रवार को भी तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हुई। शिमला में सुबह के समय मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ शिमला में कुछ जगह बिजली गिरने से भी नुकसान हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान भी बारिश हुई है। गगल में सबसे ज्यादा 102 मिलीमीटर बारिश  हुई है। इसके अलावा सुजानपुर टीहरा में 90, धर्मशाला में 81, सरकाघाट में 74, नादौन में 71, पांवटा साहिब 54, गुलेर में 52, देहरा गोपीपुर  में 41, सुंदरनगर व अंब में 30 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा भी राज्य के कई अन्य स्थानों पर बारिश  हुई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। राज्य में तीन अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश होगी।

कहां, कितना तापमान

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    22.0       14.8

सुंदरनगर  28.7       18.7

भुंतर       29.6       19.2

कल्पा     21.6       11.4

धर्मशाला   23.6       17.4

ऊना       30.2       19.2

सोलन     26.2       18.5

नाहन      25.2       15.4

केलांग     19.8       11.3

कांगड़ा    25.0       18.7

बिलासपुर —        20.0

चंबा       27.7       19.8

डलहौजी  17.5       12.9


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App